Mars transit in Capricorn 2022 : 26 फरवरी 2022 में मंगल धनु राशि से निकलकर 14:46 बजे मकर राशि में गोचर करेगा। मकर राशि मंगल ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों (zodiac zodiac signs Astrology) के जीवन में बेहद ही जबरदस्त नतीजे लेकर आएगा। हालांकि इस गोचर से 4 राशि वाले जातकों का जीवन बदलने वाला है। आओ जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

4 राशियों की बदल जाएगी जिंदगी ( Life will change for 4 zodiac signs ) : मेष, सिंह, वृश्‍चिक और मीन।

1. मेष राशि (Aries) : आपकी राशि में मंगल दसवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपको नौकरी, करियर या व्यापार में ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कार्य स्थल पर आने वाली हर चुनौ‍ती का आप सामना करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशियां रहेगी। लंबी यात्रा के योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

2. सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर होगा। शत्रुओं का नाश होगा। करियर और नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। सेहत का ध्यान रखें।

3. मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के अष्टम भाव में मंगल गोचर करेगा। ऐसे में आपको अचानक हानि या लाभ हो सकता है। नौकरी या करियर में सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में सोच समझकर कार्य करें। लंबी यात्रा से बचकर रहें। घटना दुर्घटना से भी बचकर रहे और सेहत का ध्यान रखें।

3. वृश्चिक राशि (Scorpio): आपकी राशि में मंगल तीसरे भाव में गोचर करेगा। कड़ी मेहनत से आप मनचाही सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। नौकरी के चलते यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।

4. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में मंगल एकादश भाव में गोचर करेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में भी लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवादों का निपटारा होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी।