नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stomach Pain Causes: आपका जठरांत्र संबंधी मार्ग खाए गए पोषक तत्वों को पचाने और अवशोषित करने में मदद करता है और शरीर से अपशिष्ट उत्पादों को बाहर निकालता है। जब आपकी आंत संतुलन से बाहर हो जाती है, तो आपके शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने, वसा जमा करने और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मुश्किल हो सकती है। पोषण की कमी या फिर कीटाणु की मात्रा बढ़ने से पेट दर्द हो सकता है। पेट दर्द अस्वस्थ आंत का सबसे आम लक्षण होता है। हालांकि, पेट दर्द के पीछे सिर्फ यही कारण नहीं होता।

खाने की असहनीयता

खाने की असहनीयता के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। कुछ लोगों को सही तरीके से खाने को पचाने में दिक्कत आती है। खाने की कोई चीज़ अगर न पचे तो इससे पेट फूलना या दर्द जैसी दिक्कत होने लगती है। कुछ लोगों को खाने की कई चीज़ों से एलर्जी होती है, इसलिए इसके बारे में जानकारी होना ज़रूरी है।

मांसपेशियों में खिचांव

मांसपेशियों में खिंचाव तब होता है जब आपके पेट की मांसपेशियां फट जाती हैं या खिंच जाती हैं। यह फुटबॉल और टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक आम चोट है। हालांकि, इससे कोई भी जूझ सकता है। आमतौर पर पेट का ये दर्द आराम करने से चला जाता है।

गैस्ट्राइटिस

गैस्ट्रिटिस एक ऐसी स्थिति है, जिसके कारण आपके पेट की परत में सूजन या जलन होती है। इसकी वजह से पेट फूलना, पेट दर्द और पेट से आवाज़ें आने लगती हैं। शराब का ज़रूरत से ज़्यादा सेवन भी गैस्ट्राइटिस का कारण बन सकता है।

एन्डोमीट्रीओसिस

यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गर्भाशय की परत जैसा दिखने वाला ऊतक शरीर के अन्य हिस्सों पर बढ़ने लगता है। आप इस ऊतक के अप्राकृतिक विकास के कारण असहज लक्षणों का सामना कर सकते हैं, जो आपकी नियमित गतिविधियों को प्रभावित कर सकते हैं। पेट दर्द, कष्टार्तव, यौन क्रिया के दौरान दर्द और मल त्याग में दर्द, सभी महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस के सामान्य लक्षण हैं।

सीलिएक रोग

गेहूं और जौ सहित कई अनाज में पाए जाने वाले ग्लूटन से कई लोगों को एलर्जी होती है, और वे इसकी वजह से सीलिएक रोग के शिकार हो जाते हैं। इस स्थिति के परिणामस्वरूप पेट में दर्द और परेशानी के अलावा छोटी आंत में सूजन हो सकती है। पेट फूलना और दस्त इस बीमारी के दूसरे अन्य लक्षण हैं।

UTI

मूत्र मार्ग में संक्रमण कई वजह से हो सकता है। यूटीआई के आम संकेत होता है, पेशाब में झाग या फिर पेशाब करते वक्त दर्द होना। हालांकि, जो कीटाणु आपको संक्रमित कर रहे हैं, उनका असर आपके पेट पर भी पड़ सकता है, खासकर आपके पेट के निचले हिस्से पर। पेट फूल सकता है और आप काफी दबाव और दर्द महसूस कर सकते हैं।