यह बात कोरबा छत्तीसगढ़ के cseb कॉलोनी का बताया जा रहा है।
उसका शव सोमवार सुबह घर के कमरे में ही पंखे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसमें खुदकुशी का कारण नहीं बताया गया है। लड़की अपने चाचा के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।
●CSEB कॉलोनी निवासी सत्यनारायण सिदार DSPM प्लांट में असिस्टेंट सब इंजीनियर हैं। उनके कोई बच्चे नहीं हैं। जांजगीर के सक्ती में मालखरौदा निवासी रोहित सिदार उनके रिश्तेदार हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में सत्यनारायण उनकी 15 साल की बेटी प्रियांशी सिदार को ले
आए थे। उन्होंने प्रियांशी का एडमिशन यहीं विद्युत गृह स्कूल में कराया था। वह 8वीं क्लास की छात्रा थी।
अभी भी पुलिस जांच मै जुटी है।