सर्पमित्रों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। सांपो के साथ ही अन्य जीव जंतुओं के रेस्क्यु में सर्पमित्रों के साथ डायल 112 की टीम कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। पिछले कुछ समय से लगातार इस दिशा में काम किया जा रहा है। इस दिशा में और भी बेहतर काम हो सके इसलिए सर्पमित्र डायल 112 के कर्मचारियों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करना चाहते है। उनका मानना है,कि प्रशिक्षण शिविर के जरिए उन्हें जीव जंतुओं के रेस्क्यु के लिए तैयार करना है ताकी विषम परिस्थितियों में वे भी जंगली जानवरों की जान बचा सके।