ग्वालियर। ग्वालियर में बच्ची का मजाक उड़ाने पर हुए विवाद में पड़ोसी ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के पैर की जांग में लगी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

दरसअल ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लेदर फैक्ट्री इलाके में रहने वाले शर्मा परिवार की बच्ची घर के बहार खेल रही थी। तभी पड़ोसी बच्ची का डबल बैट्री करके मजाक उड़ाने लगा। इसके कारण बच्ची रोने लगी। परिजन घर से बाहर निकलकर बच्ची से रोने का कारण पूछा। इसके बाद दोनों पक्षों में मजाक उड़ाने के कारण विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि बच्ची के परिजन ने मजाक उड़ाने वाले युवक पर कट्टे से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवक गोली सोनू शर्मा को जाकर पैर की जांग में लगी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामवे की जांच की। घायल युवक की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने में जुट गई है।