भगवान बजरंगबली की बरसेगी कृपा, कटेंगे सभी संकट, खुलेंगे करियर में उन्नति के नए रास्ते

27 अप्रैल 2021 का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही विशेष है. इस दिन भगवान राम के परम भक्त और संकट मोचक हनुमान जी का जन्मोत्सव है. इस दिन को हनुमान जयंती के नाम से भी जाना जाता है. इसके साथ ही इस दिन पूर्णिमा की तिथि है. इसे चैत्र पूर्णिमा और चैती पूनम भी कहा जाता है. विशेष बात ये है कि इस दिन स्वाति नक्षत्र है. जानिए 12 राशियों का हाल….

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए कार्यों में सफलता और लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनसे सुखदायक समाचार भी मिलेगा। जोखिम भरे निवेशों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आय के साधनों में वृद्धि भी होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जिनसे भविष्य में फायदा होगा। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। नए व्यवसाय अथवा व्यवसाय विस्तार के लिए निवेश अत्यंत शुभ रहेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति में विलंब होने पर गुस्सा करेंगे लेकिन पूर्ति होने के बाद उत्साहित भी रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त हो सकेगी। आज आपकी अपने जीवन साथी व संतान से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों का भी आज अधिकारियों से कुछ मतभेद हो सकता है, इसलिए बहसबाजी में ना पड़ें और अपने कार्य पर फोकस रखें।

वृषभ राशि

 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी।कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन काम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। निवेश सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन परिवार में अनबन होने की संभावना रहेगी।आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं और तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा को टालें।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। लेन-देन तथा निवेश में जोखिम लेने से बचें। मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। परिश्रम का उन्हें अच्छा परिणाम मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। कार्यभार की अधिकता से मानसिक अस्वस्थता हो सकती है। संतानों की चिंता रहेगी। सरकारी काम आसानी से निपटेंगे।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का आज असहयोग व्यवहार देखने को मिल सकता है। रचनात्मक कार्य को पूरा करने के लिए आज पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। शत्रु आपको परेशान करने की भरपूर कोशिश करेंगे। आज आपका कोई पुराना सहयोगी आपसे मदद मांग सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें वह खुश नजर आएंगे।

कन्या राशि
आज का दिन आप की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि भरा होगा। आज कुछ ना करने पर भी आपका व्यक्तित्व बढ़ा हुआ रहेगा। आज आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि आप का धन उधार लिया होगा, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को भविष्य की रणनीति पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज आप अपने भाई की मदद करने के लिए आगे आएंगे और माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा, उनकी सेवा का अवसर भी मिलेगा।

तुला राशि

 

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार की परेशानियां खत्म होंगी। नया काम शुरू हो सकता है। अचानक धनलाभ के योग हैं, लेकिन लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। कुछ लाभ के सौदे भी हो सकते हैं। अपना नजरिया और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे, तो रिश्तों में मजबूती आएगी। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में विवाद होने की संभावना रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में जोखिम भरे सौदों से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। कठिन परिश्रम से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। सहयोगी भी इसमें मदद करेंगे। लेन-देन और बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे में परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। खान-पान का ध्यान रखें।

धनु राशि

आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी, फिर भी परिवार को समय दे पाएंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं।परिवार और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आरंभ में कुछ बांधा आएगी, लेकिन बाद में वह पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी। सहकर्मी अथवा कर्मचारी आप की अनदेखी का फायदा उठाने की कोशिश करेगे, लेकिन अपनी बुद्धि बल से आप सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे। आज आपको कार्यालय में कुछ अधिक काम दिया जा सकता है, लेकिन घबराए नहीं, मेहनत से आप सभी कार्य समय से पूरे कर देंगे, जिससे आपके अधिकारी आपसे खुश नजर आएंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े जातकों को आज उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। राज्यकीय पक्ष से व्यापार कर रहे जातकों को धन लाभ के साथ-साथ आमदनी में बढ़ोतरी के भी अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप देव दर्शन में व्यतीत करेंगे और परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी लिस्ट बनाएंगे। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है, जिससे परिवार में के लोग भी खुश नजर आएंगे। आज आप अपने रुके धन को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, जिसमें कामयाब भी रहेंगे।

मीन राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगा, लेकिन ऑफिस या फील्ड में किसी भी तरह की रिस्क न लें और जल्दबाजी से बचें। रुका हुआ वापस मिलेगा और लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य शुरू होंगे, जिससे मन में उत्साह रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा और थकान भी होगी।