कोरबा/लेमरू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाता पहाड़ इलाके में एक नर कंकाल मिला है। आसपास के लोगों ने इसे देखा और पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद कंकाल को जप्त कर लिया गया। बताया गया है कि मृतक इसी क्षेत्र का व्यक्ति है जो कुछ दिन पहले लापता हुआ था। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़े के आधार पर उसकी पहचान की है।