आज की ग्रह स्थिति:

11 फरवरी, 2022 शुक्रवार माघ मास शुक्ल पक्ष दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज 11 फरवरी 2022 का पंचांग

कल का दिशाशूल: पश्चिम। विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिण गोल,

शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की दशमी 13 घंटे 53 मिनट तक,

तत्पश्चात् एकादशी मृगसिरा नक्षत्र 30 घंटे 38 मिनट तक,

तत्पश्चात् आद्रा नक्षत्र वैधृति योग 19 घंटे 48 मिनट तक,

तत्पश्चात् विषकुंभ योग वृष में चंद्रमा 17 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।

आज का दैनिक राशिफल / Horoscope, Aaj Ka Rashifal 13 Feb 2022
मेष राशिफल: आज तृतीय पराक्रम भाव में चन्द्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सायं 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। सायंकाल 7 बजकर 30 मिनट पर चन्द्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृष राशिफल: आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता और स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोर्थ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन राशिफल: आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स रहने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क राशिफल:आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह-शादी में जाने का अवसर मिल सकता है। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

सिंह राशिफल: आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म-अध्यात्म के मामले और पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या राशिफल: आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम और सावधानी बरतें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला राशिफल: आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। अगर आपका कार्य लंबे समय से अटका हुआ है तो वह आज बन सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

वृश्चिक राशिफल: आपकी माली हालात की बात करें तो आज का दिन काफी मजबूत है। आपको दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकेंगे तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु राशिफल: आज का दिन सावधानी और सतर्कता बरतने का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर राशिफल: आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है कि आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुंभ राशिफल: आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खानपान में लापरवाही बिलकुल न बरतें। व्यापार के मामले में आपका दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें।

मीन राशिफल: आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

(जन्म दिन की शुभकामनाएं)
वर्ष के स्वामी सूर्य और मंगल ग्रह बने हैं। राशि से दूसरे बारहवें घर में सूर्य, बुध, शुक्र का चर्तुग्रही योग फरवरी महीने के शेष दिनों में आपको कुछ बड़े खतरे उठाने पड़ सकते हैं। मार्च से लेकर अप्रैल महीने की अंत बात करें तो किसी राजकीय विवाद का अंत हो जाएगा। मई महीने के मध्य में कई प्रकार की समस्याएं उठकर समाप्त हो जाएंगी। जून से लेकर जुलाई माह के आखिर तक अपने व्यवसाय और कारोबार को लेकर कुछ कष्ट होगा। अगस्त महीने की बात करें तो कुछ परिवार के मामले हल हो सकते हैं। सितंबर से लेकर अक्टूबर माह के आखिर तक मित्रों की सहायता से कामकाज में मायूसी खत्म होगी। नवंबर और दिसंबर महीने की बात करें तो किसी पर्यटन यात्रा का आनंद उठाएंगे। जनवरी 2023 माह के मध्य तक किसी नए कार्यक्षेत्र की योजनाएं बनेंगी। महिलाओं के लिए वर्ष जीवन स्तर को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। घर-परिवार के सदस्यों की आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। त्रिग्रही योग की शांति के लिए श्री मृत संजीवनी जाप सवा लक्ष कराएं। -आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा