तेंदुए का शिकार करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों से तेंदुए का पंजा और नाखून भी जब्त किया गया है। तेंदुए का शिकार 7 फरवरी को वन विभाग के सीपत सोठी सर्किल में हुआ था। पढ़िये पूरी खबर-

बिलासपुर। तेंदुए का शिकार करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों से तेंदुए का पंजा और नाखून भी जब्त किया गया है। तेंदुए का शिकार 7 फरवरी को वन विभाग के सीपत सोठी सर्किल में हुआ था। जिसकी सूचना वन विभाग के टीम को मिली। तेंदुए के पंजे और दांतों को काटकर शिकारियों के ले जाने से वन विभाग में हड़कंप मचा था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई जिसके बाद जांच कर टीम ने तस्करों को गिरफ्त में ले लिया है। सीपत पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।