मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर रोमांटिक अंदाज में लोगों को सलाह दी है। खास मौकों पर मुंबई पुलिस द्वारा शेयर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर मजाकिया होते हैं या तो व्यंग्यात्मक होते हैं। वैलेंटाइन डे के रोज भी मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे शेयर किया गया है।

दरअसल, मुंबई पुलिस ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में ‘दिल दियां गल्लां’ लिखा है और कुछ अन्य गानों का जिक्र किया है जिसमें मास्क के प्रति लोगों को जागरूक किया है। इसमें लिखा गया है कि दिल दीवाना बिन मास्क के माने ना। इसके अलावा लिखा गया है कि दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए, बस एक बार मास्क पहन लीजिए।

मजेदार बात यह है कि पोस्ट में मास्क और दिल के बीच की बातचीत दिखाई गई। एक अन्य गाने में लिखा है कि मेरा दिल भी कितना पागल है यह प्यार तो तुमसे करता है। इतना ही नहीं एक अन्य पोस्ट में मुंबई पुलिस की तरफ से लोगों को मजाकिया लहजे में चेतावनी भी दी गई है जिसमें लिखा गया है कि अगर आप सेफ हैं तो इस तरह वैलेंटाइन ढूंढिए।