Patna. बिहार में नीतीश कुमार की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है और इसके साथ ही सीएम नीतीश समेत कुल 33 मंत्री कैबिनेट में शामिल हो गए हैं। जातिवार नीतीश कैबिनेट में यादवों का जलवा है जिनके 8 नेता मंत्री बनने में कामयबा रहे हैं। यादव के बाद 6 दलित, फिर 5 मुसलमान, अति पिछड़ा 4, राजपूत 3, भूमिहार-कुर्मी-कोइरी 2-2 और ब्राह्मण 1 मंत्री बने हैं।

नीतीश सरकार के 8 यादव मंत्रियों में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, विजेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, सुरेंद्र यादव, रामानंद यादव, ललित यादव, चंद्रशेखर और जितेंद्र राय शामिल हैं। 6 दलित मंत्रियों में अशोक चौधरी, कुमार सर्वजीत, संतोष सुमन, सुनील कुमार और मुरारी गौतम शामिल हैं। 5 मुसलमान मंत्रियों में आफाक आलम, ज़मा खान, शमीम अहमद, शाहनवाज आलम और इसराइल मंसूरी ने जगह बनाई है।

4 अति पिछड़ों में मदन साहनी, शीला कुमारी, समीर महासेठ और अनिता देवी को मौका मिला है। 3 मंत्रियों में लेसी सिंह, सुमित सिंह और सुधाकर सिंह को जगह मिली। भूमिहार से 2 नेता विजय चौधरी और कार्तिक कुमार को मंत्री बनाया गया है। 2 कुर्मी मंत्रियों में एक खुद सीएम नीतीश कुमार और दूसरे श्रवण कुमार हैं। 2 कोइरी जाति के मंत्रियों में आलोक मेहता और जयंत राज हैं। ब्राह्मण से इकलौते मंत्री संजय कुमार झा को जगह मिली है।