Cyclone Tauktae: देश के पश्चिमी तट पर इस सप्ताह चक्रवाती तूफान आने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। आईएमडी के अनुसार रविवार तक साल का पहला चक्रवाती तूफान तौकते दस्तक देगा। जिसका असर लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में देखने को मिलेगा। बता दें इस वर्ष के तूफान तौकाते का नाम म्यांमार ने रखा है। जिसका मतलब अत्यधिक आवाज करने वाली छिपकली है।

14 से 16 मई भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान के कारण 14 से 16 मई के बीच केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 20 मई को कच्छ क्षेत्र से गुजरते हुए तूफान दक्षिण पाकिस्तान की ओर जा सकता है। अगले सप्ताह तक इसके आने की आशंका है।

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट

मौसम विभाग ने तौकते तूफान के चलते लक्षद्वीप, गोवा, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र को सावधान रहने को कहा है। वहीं मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट किया है। आईएमडी ने कहा कि 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ वर्षा होने की संभावना है।

तौकाते 16 मई तक पकड़ेगा जोर

चक्रवाती तूफान तौकाते 16 मई तक पूर्वी मध्य अरब सागर में जोर पकड़ेगा। साथ ही उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं कुछ न्यूमेरिकल मॉडल गुजरात और दक्षिण में कच्छ क्षेत्रों की ओर होने की संभावना है। जबकि दक्षिण ओमान की ओर इसके जाने के संकेत हैं।