
प्रसंग अंतरराष्ट्रीय संस्था जबलपुर के 29 वें स्थापना दिवस पर सम्मान, लोक कृति लोकार्पण साहित्यिक व सांस्कृतिक अलंकरण समारोह का आयोजन जबलपुर के शहीद स्मारक में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की वरिष्ठ कवित्री व साहित्यकार अंजना सिंह ने कवि सम्मेलन में हिस्सा लिया. अंजना सिंह के प्रथम कृति मेरी कविताएं का विमोचन मुख्य अतिथि पूज्य जगद्गुरु स्वामी राघवजी देवाचार्य के द्वारा किया गया. श्रीमती सिंह को कृति सम्मान से गुरु जी के द्वारा सम्मानित किया गया.


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रज्ञा पिठेश्वर मां साध्वी विभा नंद गिरि, जगत बहादुर सिंह, महापौर नगर निगम. जबलपुर विशिष्ट अतिथि कमलेश अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष नगर निगम, जबलपुर मोहन शशि वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार, संस्था के संस्थापक प्रसंग समूह के आदरणीय इंजीनियर विनोद नयन हास्य सम्राट के नायक अशोक त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि जैसे महान विभूतियों के बीच सम्मानित करने के साथ ही अंजना ठाकुर की कविताओं का विमोचन किया गया. अंजना सिंह की इस उपलब्धि पर उनके चाहने वालों में हर्ष व्याप्त है.