पार्टी आज ही जारी कर सकती है शो-कॉज नोटिस जारी…..पीएल पुनिया का बयान

रायपुर 27 जुलाई 2021। सिंहदेव-बृहस्पत विवाद पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरम है। इन सबके बीच प्रभारी पीएल पुनिया का बयान सामने आया है। प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा है कि कल इस मामले का समाधान हो जायेगा। उन्होंने इस प्रकरण में विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया जायेगा।

आज विधानसभा में सिंहदेव की नाराजगी और फिर सदन छोड़कर जाने की घटना के बाद दिल्ली शीर्ष नेतृत्व में भी शिकायत पहुंची है। इस प्रकरण में मीडिया से बात करते हुए पुनिया ने कहा है कि …मंत्री टीएस सिंहदेव आज सदन छोड़कर चले गये, विधायक ने सिंहदेव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये थे, पार्टी इस मामले में विधायक के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी कर रही है, कल इस मामले का समाधान हो जायेगा”