पूर्व मंत्री बोले-हमारी सरकारी बनी तो बनाएंगे साइबर लाइब्रेरी

भिलाई। भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पत्र जारी करते हुए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा भाजपा विकास चाहती है और अगर उनकी नगर सरकार बनी तो जितने भी वादे घोषणा पत्र में किए गए हैं सभी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि नगर निगम भिलाई क्षेत्र में छात्रहित में उच्च अध्ययन एवं नवाचार की दृष्टि से सिटी साइबर लाइब्रेरी और नया ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना हमारी प्रमुख मांगों में से एक है। इस दौरान दुर्ग सासंद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दुर्ग पुलिस कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के घऱ में घुसकर उन्हें धमकाया और डराया जा रहा है। भाजपा की एक महिला प्रत्याशी ने उसके घर में घुसकर पुलिस के धमकाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर वह जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत भी करेंगे। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि भिलाई में कांग्रेस की पांच साल तक नगर सरकार रही है और राज्य में 3 सालों से उन्हीं की सरकार है। इस दौरान एक भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। इसके बाद भी वह जनता के बीच विकास के वादों को लेकर जा रहे हैं।