priyanka-chopra

Priyanka Chopra Become Mother । बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व मशहूर सिंगर निक जोनस के घर खुशखबरी आई है। यह चर्चित जोड़ी अब माता-पिता बन चुके हैं। देर रात प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने वेलकम बेबी का मैसेज शेयर किया और इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनके फैन्स ने बधाई देना शुरू कर दी। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के तीन साल बाद उनके घर में यह खुशखबरी आई है।

मां बनकर काफी खुश है प्रियंका

मां बनने के बाद बेहद खुश प्रियंका चोपड़ा ने फैन्स को बताया कि उनके घर में सरोगेसी के जरिए बच्चे का जन्म हुआ है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि सरोगेसी के जरिए उनके घर कोई बेटा आया है या बेटी। ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने देर रात सोशल मीडिया पर निक जोनस को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान पूर्वक कहना चाहेंगे कि इस खास समय में हम अपनी निजता का ख्याल रखते हुए अपने परिवार पर ध्यान देना चाहेंगे। सभी को धन्यवाद’। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक हार्ट इमोजी शेयर की है।