शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। बीती रात एक यात्री बस घाटी में पलट गई जिससे तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं 28 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट में देर रात छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही भोरमदेव ट्रेवेल्स की यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बस में सवार 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जिसमे 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी लगते ही शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

छत्तसीगढ़ कवर्धा से लखनाऊ जा रही भोरमदेव् ट्रेवेल्स की यात्री बस क्रमांक CG-09-JM-6758 शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट के पास देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार यात्री यूपी के 26 वर्षीय नादिर खान, 12 वर्षीय महिमा कश्यप सहित एक अन्य की मौके पर मौत हो गई है। इस घटना में 28 अन्य यात्री घायल हुए हैं। जिसमे 10 घयलो को जिला अस्पताल में व 18 घायलो को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं 5 की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। बस दुर्घटना की जानकरी लगते ही शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया और अस्पताल पहुंच घायलों से मुलाकात कर उनके हालात का जायजा लिया।