नई दिल्ली, जेएनएन। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किसकी सरकार बनेगी, इस सवाल का जवाब कुछ ही देर में मिलने जा रहा है। आज देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने वाले हैं। इन राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में यूपी में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। उत्तराखंड में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। पंजाब में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
Assembly Election Results 2022 Live Updates
09.23: यूपी मे भाजपा 165, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे
09.21: चुनाव आयोग के अनुसार पणजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे, उत्पल पर्रिकर पीछे चल रहे हैं
09.20: यूपी की लखनऊ कैंट सीट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह आगे
09.16: उत्तराखंड में भाजपा 35, कांग्रेस 34 और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे
09AM: यूपी मे भाजपा 120, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे
08.56: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब गुरुद्वारे में पूजा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ‘कोई एग्जिट पोल नहीं जो वास्तविक पोल है वो आएगा। जो भी जीत का दावा कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए।
08.54: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता संबित पात्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।