पटना। वेलेंटाइन डे पर दैनिक भास्कर टीम ने एक और ऐसे प्यार की कहानी को दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की, जिसकी चर्चा सालों बाद आज भी होती है। ये कहानी है भोजपुरी के मशहूर गीतकार और लोरिया विधानसभा से विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी की। विनय बिहार अपने कॉलेज के दिनों में पटना विश्वविद्यालय में पढ़ा करते थे और भोजपुरी गाने लिखा करते थे। वह खुद भी गाना गाते थे। विनय बिहारी 700 से ऊपर गाने लिख चुके हैं। भोजपुरी के स्टार पवन सिंह खेसारी लाल यादव रवि किशन,मनोज तिवारी भी इनके द्वारा लिखे हुए गाने गा चुके हैं। उन्होंने खुद भी कई गाना गाए हैं। आइए जानते हैं विनय बिहार की प्रेम कहानी उनकी जुबानी…

विनय बिहार जब पटना में किराए पर कमरे लेकर रहा करते थे। इस दौरान, उन्हें अपने ही मकान मालिक की बेटी से प्यार हो गया था। भास्कर से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जब वो पटना कॉलेज में पढ़ाई करते थे, उस दौरान उन्हें अपनी मकान मालिक की बेटी से ही प्यार हो गया था। उनकी पत्नी ने भी उन्हें अपना दिल दे दिया था। इसके बाद विनय बिहारी के पिताजी ने चंचला बिहारी के पिताजी से बातचीत की और बाद में उन दोनों की शादी करा दी गई।

अपनी पत्नी को गुलाब देकर प्रपोज किया

वेलेंटाइन डे पर विनय बिहार ने अपने शादी के 24 साल बाद आज एक बार फिर से अपनी पत्नी को गुलाब देकर प्रपोज किया और इस मौके पर उनकी पत्नी चंचला बिहारी भी काफी खुश दिखीं। विनय बिहार ने कहा की हम लोग को प्यार करने के लिए किसी एक दिन के जरूरत नही परती,प्यार तो ताउम्र किया जाता है। हम दोनों ने प्यार किया और शादी की और पूरी जिंदगी साथ निभायेंगे। उन्होंने कहा की आज के लोग भी प्यार करते है। मेरी उन से अपील है की प्यार को निभाइए।