कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच कांग्रेस के सांसद अजय कुमार ने सोमवार को एक अजीबोगरीब मांग की। अजय कुमार ने कहा कि हर नियम केवल लड़कियों के लिए है। उन्होंने कहा कि आरएसएस की खाकी हाफ पैंट को भी प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। इसके लिए अजय कुमार ने नितिन गडकरी की ओर से पहने गए हाफ पैंट का जिक्र भी किया।

हिजाब विवाद पर बोलते हुए, अगरतला में कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा, “हर नियम केवल लड़कियों के लिए है। खाकी हाफ पैंट (आरएसएस वर्दी) जो गडकरी जी पहनते हैं, उन्हें भी प्रतिबंधित किया जाना चाहिए क्योंकि वह भी अश्लील है। लेकिन हम ऐसा नहीं करते हैं। गडकरी जी से कहो कि इसे मत पहनो।”