दिलचस्प घटना; पीड़िता ने बलात्कार के आरोपी को स्वयं दोषमुक्त कराईं और पुनः हो गई उसी आरोपी का शिकार,

हिसार, हरियाणा

आजाद नगर थाना एरिया के गांव की दुष्कर्म पीड़ित युवती से आरोपी ने ही बंधक बनाकर मारपीट की और फिर से दुष्कर्म किया। पीड़िता पिछले केस में गवाही के लिए वह ससुराल से मायके आई थी। आरोप है कि बीच रास्ते से ही आरोपी उसे ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता के अनुसार जब वह नौंवी कक्षा में थी तो गांव के ही अशोक ने उससे दुष्कर्म किया था। इस मामले में उसने जून 2019 में रेप का केस दर्ज करवाया था। पीड़िता के अनुसार कुछ महीनों बाद उसकी शादी हो गई। शादी के बाद वह अपने पति के साथ रह रही थी। वह फरवरी 2021 में केस की गवाही के लिए हिसार आई तो आरोपी अशोक उसे बस स्टैंड पर मिला। केस के बारे में बातचीत के बहाने अशोक उसे रास्ते ही साथ ले गया और अपने रिश्तेदार के घर में बंधक बनाकर रखा।

आरोपी ने उसे कई महीने तक कमरे में बंद रखा और उसे शादी का झांसा देता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी के कहने पर उसने पहले केस में उसके पक्ष में गवाही भी दे दी। इसके बाद जब उसने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी दोबारा से मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।