छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अज्ञात लोगों ने भैरमगढ़ थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक की हत्या कर दी है। घटना गुरुवार-शुक्रवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि जवान 9 नवंबर से ड्यूटी से अनुपस्थित था। हत्या करने से पहले हत्यारों ने जवान को शराब पिलाई, फिर कुछ देर बाद घर में घुसकर पत्नी के सामने ही चाकू से वार कर मार डाला। घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सहायक आरक्षक सुदरु हेमला (35) भैरमगढ़ के पत्ता गोदाम पारा में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने सुदरु को शराब पिलाई थी। इस दौरान उनके और जवान के बीच कुछ विवाद हुआ था। विवाद को बढ़ता देख सुदरु रात में घर आ गया था। उसने विवाद की जानकारी अपनी पत्नी को भी दी थी।