धमतरी। फर्जी डिग्री मामले में मगरलोड के पूर्व जनपद सीईओ कमलाकांत तिवारी को धमतरी पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार किया है। कमलाकांत तिवारी को उनके गृहग्राम से सोमवार के तड़के सुबह 3 बजे पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी के बाद छानबीन समिति के सदस्यों में हड़कंप मच गया है।

मालूम हो कि ये मामला 2007 का है। तत्कालीन जनपद पंचायत मगरलोड पर शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की भर्ती की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया में छानबीन और चयन समिति पर भारी अनियमितता बरतने का आरोप भी लगा था। आरोप ये भी था कि कई लोगों को फर्जी डीग्री के माध्यम से उन्हें शिक्षाकर्मी के पद पर नौकरी दे दी गई।