अगर आप नई स्मार्टवॉच लेने की सोच रहे हैं, तो आपके पास अब एक और ऑप्शन मौजूद है। इंडियन ब्रैंड पेबल ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Pebble Cosmos Max को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह नई स्मार्टवॉच 1.81 इंच के डिस्प्ले साइज में आती है। यह सेगमेंट की पहली स्मार्टवॉच है, जिसमें ऑटो स्पीकर क्लीनर फीचर दिया जा रहा है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 2,999  रुपये है। कोबाल्ट ब्लू, जेट ब्लैक, मिडनाइट गोल्ड और मिंट कलर ऑप्शन में आने वाली इस वॉच को आप अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं। वॉच में आपको हार्ट रेट और SpO2 सेंसर के साथ ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलेगा।

पेबल कॉस्मॉस के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी की इस नई स्मार्टवॉच में 1.81 इंच का स्क्वेयर डायल डिस्प्ले ऑफर कर रही है। कंपनी का दावा है कि यह कॉस्मॉस सेगमेंट में मिलने वाला सबसे बड़ा डिस्प्ले है। वॉच की बॉडी जिंक अलॉय से बनी है, जो इसके लुक को काफी प्रीमीयम बना देती है। वॉच में एक क्राउन रोटेशन बटन भी दिया गया है। पेबल कॉस्मॉस मैक्स AI वॉइस असिस्टेंट के साथ आती है।

इसमें आपको ब्लूटूथ 5.1 कॉलिंग फीचर भी मिलेगा। हेल्थ और फिटनेस के लिए भी इस वॉच में कई जरूरी और काम के फीचर दिए गए हैं। यह वॉच ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सिजन और हार्ट रेट सेंसर से लैस है। इसमें कंपनी फीमेल हेल्थ और स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी दे रही है।

कंपनी की लेटेस्ट स्मार्टवॉच में आपको 100 स्पोर्ट्स मोड ऑप्शन मिलेंगे। स्मार्टवॉच यूजर के एक्सरसाइज डेटा रिकॉर्ड को ट्रैक भी करती है। इसमें आपको डू नॉट डिस्टर्ब, रेज टू वेक और ऑल-डे हार्ट रेट टेस्ट फीचर भी मिलेगा। वॉच में कंपनी 100 से ज्यादा वॉच फेस भी ऑफर कर रही है। वॉच को फोन से पेयर करके आप म्यूजिक भी कंट्रोल कर सकते हैं।